20 March 2020 10:30 AM

आप भी रहें सावधान, ना फैलाएं अफवाह
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना की अफवाह फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि गुरूवार शाम को सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने लिखित शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया कि आरोपी शरद किराडू ने 'एमपी कॉलोनी में बीकानेर का पहला पॉजिटिव' पहचाने जाने की पुष्टि करते हुए वाट्सअप पर मैसेज वायरल किए। जिसके बाद आरोपी की तलाश की गई, जो आज सुबह मिला है। आरोपी नत्थूसर गेट के समीप लाली माई बगीची निवासी हैं।आरोपी को अफवाह फैलाकर शांतिभंग करने की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय कोरोना देश सहित विश्व के लिए गंभीर संकट बन चुका है। ऐसे समय में अफवाहें फैलाने से लोगों में भय का वातावरण पैदा हो रहा है। ज्ञात रहे कि पुलिस व प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे रखी थी।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
12 December 2023 06:02 PM