15 July 2026 05:27 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। स्वर्णकार समाज का गौरव बढ़ाकर आईआरएस बने अशोक सोनी को आयकर विभाग जयपुर में सहायक आयकर आयुक्त के पद पर पोस्टिंग मिलने से स्वर्णकार समाज में खुशी की लहर है। प्रशिक्षु आईआरएस अशोक सोनी मूलतः राजस्थान के हैं।

सोनी ने जयपुर आयकर विभाग में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने पर स्वर्णकार समाज के विशिष्ट जनों ने सोनी का अभिनंदन किया।
अभिनंदन पत्रकार द्वारका प्रसाद के नेतृत्व में सामाजिक अन्वेषण एवं शोध संस्थान संस्था के राष्ट्रीय एडवोकेट अध्यक्ष महेन्द्र सोनी व प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी ने किया।
इस दौरान आयकर से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। आईआरएस सोनी ने सकारात्मक रवैये के साथ सेवाएं देने की बात कही। सभी ने सहायक आयुक्त सोनी को शुभकामनाएं दी।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
31 October 2025 05:01 PM