24 November 2021 06:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। 13 वर्षीय बालिका ने बेटी को जन्म दिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रसव(डिलीवरी) सोमवार रात्रि को हुआ। नवजात बच्ची व नाबालिग मां स्वस्थ है।
बता दें कि मामला नोखा थाना क्षेत्र का है। दो माह पहले बालिका के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। सीओ नेमसिंह चौहान के अनुसार मामले में चार नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया गया था। वहीं अब प्रसव के बाद डीएनए टेस्ट आदि की प्रक्रिया भी पूरी की गई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पारिवारिक ही है। चारों आरोपियों में से बच्ची का पिता कौन है, यह डीएनए टेस्ट से ही स्पष्ट होगा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM