31 July 2020 09:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को नयाशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने बताया कि अजय खत्री उर्फ बंटी व राजू कोकाट को मामले में दबोचा गया है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 20 जून को आरोपियों ने रामपुरा बस्ती की गली नंबर 2 में नाथीदेवी पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इसमें से राजू कोकाट बीती रात हुए गोली कांड में भी नामजद आरोपी है।
RELATED ARTICLES
01 March 2020 04:08 PM