24 September 2020 03:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। निरीक्षण पर निकले सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने एक डॉक्टर व एएनएम को कारण बताओ नोटिस दिया है। मीणा आज किलचु की पीएचसी के औचक निरीक्षण को पहुंचे। पीएचसी के हालात देखकर मीणा गुस्सा गये। यहां की डॉक्टर तनुश्री अनुपस्थित मिली। ग्रामीणों ने सीएमएचओ को शिकायत की। बताया जा रहा है कि ये डॉक्टर चिकित्सालय सप्ताह में दो दिन ही रुकती है, इसके अलावा साइन करके वापिस निकल जाती है। मीणा ने डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस दिया है। वहीं पीएचसी में गंदगी का साम्राज्य देख नाराज मीणा ने एएनएम को भी कारण बताओ नोटिस दिया है। मीणा ने कहा कि जनता की सेवा का धर्म निभाने की बजाय एक डॉक्टर का यूं अनुपस्थित रहना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पीएचसी में ही अगर गदंगी रही तो लोग यहां से ठीक होने की जगह और बीमार होकर घर जाएंगे।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
15 December 2023 10:29 PM