29 September 2026 02:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा की जिला विशेष टीम (डीएसटी) की सूचना पर सदर पुलिस ने दो तस्करों सहित एमडी पकड़ी है। आरोपियों की पहचान भुट्टों का बास निवासी 21 वर्षीय सोमिल पुत्र फारूक व सोएब पुत्र फारूक के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। आरोपियों से 12.18 ग्राम एमडी बरामद हुई है।
कार्रवाई डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व कांस्टेबल गणेश की आसूचना पर की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रतनाराम को दी गई है। बता दें कि डीएसटी ने बीती रात नोखा में भी एमडी तस्कर को पकड़ा। अब सदर पुलिस दोनों युवकों की कुंडली खंगाल रही है। बता दें कि भुट्टों का बास नशा तस्करी का गढ़ है। यहां परिवार के परिवार ही तस्करी में लिप्त है।
RELATED ARTICLES
10 November 2020 06:11 PM