24 March 2020 07:56 PM

तस्कर सहित एक सौ बीस कट्टे डोडा जब्त
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के कहर में जहां जरूरी खाद्य का परिवहन मुश्किल हो रखा है वहीं एक तस्कर ने ट्रक भरकर डोडा परिवहन कर लिया। जोधपुर ग्रामीण जिला स्पेशल टीम के प्रभारी सीआई नरेंद्र पूनिया को मुखबिर से सूचना मिली, तो बाप में मय जाब्ते पूनिया ने तस्कर को ट्रक सहित दबोच लिया। पूनिया ने बताया कि चेरई निवासी राजूराम विश्नोई एक सौ बीस कट्टों में पैक किया हुआ डोडा ले जा रहा था। जिसमें करीब सत्रह सौ किलो डोडा बरामद हुआ है। इसके अलावा सरिये भी मिले हैं। दिनदहाड़े की जा रही तस्करी में पुलिस कार्रवाई अभी चल रही है। आरोपी डोडा कहां से लाया और कहां ले जा रहा था, यह पूछताछ में पता चलेगा।
RELATED ARTICLES
20 July 2020 03:29 PM