24 June 2021 10:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व चितौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी गुरुवार को आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान 'नैतिकता का शक्तिपीठ' के दर्शन करने पहुंचे। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी ने समाधि स्थल पर वंदन किया। मंत्री हंसराज डागा ने आचार्य तुलसी के 25वें निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए पताका, आचार्य तुलसी स्मारक सिक्का व ग्रंथ भेंट कर सांसद जोशी का अभिनन्दन किया गया। मंत्री डागा ने बताया कि दीपक आंचलिया, किशन बैद, माणकचन्द सामसुखा, विमल चौरड़िया, मनीष बाफना, विजयराज सामसुखा, नारायण गुलगुलिया, अरिहन्त नाहटा, विनोद भंसाली आदि उपस्थित रहे।
-सौभाग्य मेरा जो मिला दर्शन का अवसर
सांसद जोशी ने लाइब्रेरी का अवलोकन किया तथा समाधि स्थल के दर्शन कर कहा कि इतने पवित्र स्थल के दर्शन कर मन शांतचित्त हो गया है। सांसद जोशी ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे ऐसे ओजस्वी व तपोस्थल के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि देश के कई दिग्गज नेताओं को आचार्य तुलसी के दर्शन का सौभाग्य मिला था। आज उन्हें उनकी समाधि के दर्शन का लाभ मिला।


RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
20 December 2020 05:32 PM