27 September 2021 11:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने खलबली मचा दी। मामला श्रीडूंगरगढ़ का है। रात आठ बजे युवती का भाई उसे अस्पताल ले गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मृतका का नाम पूनम है। उसकी मौत 5 से 5:30 के बीच होने की जानकारी मिली है। मृतका के गले पर एक साइड में रस्सी के निशान है। आत्महत्या में अक्सर ऐसे निशान नहीं आते हैं। मामला संदिग्ध है। मंगलवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रिपोर्ट्स आने पर कहानी साफ हो पाएगी।
बता दें कि 19 वर्षीय युवती की मौत कई सवाल खड़े कर रही है।
RELATED ARTICLES
21 June 2020 01:16 PM