07 September 2020 01:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में मिली मानव खोपड़ी से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जामसर के खारा गांव की रोही में रविवार शाम मानव खोपड़ी व कुछ हड्डियां मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी व अवशेषों को कब्जे में लिया। थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि खोपड़ी व अवशेषों की एफ एस एल की प्रक्रिया शुरू की गई है। ये खोपड़ी फिलहाल पूरी तरह रहस्य है। हालांकि इसके कम से कम आठ दस माह पुरानी होने का अनुमान है। जांच रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि यह खोपड़ी महिला की है या पुरुष, किस उम्र के इंसान की है व कितने माह पुरानी है। इसके अलावा भी कई सवालों के जवाब जांच रिपोर्ट से मिल सकते हैं। वहीं पुलिस भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के प्रयास कर रही है। मामला हत्या से जुड़ा भी हो सकता है। इसलिए पुलिस गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
RELATED ARTICLES
29 September 2020 10:51 PM