01 December 2025 10:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जबरदस्ती कपड़े उतरवाकर नग्न वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले हनी ट्रैप गैंग का सदस्य दारा पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी चक 1 टीकेडब्ल्यू, गोलुवाला हाल वार्ड नंबर 21, संगरिया निवासी 47 वर्षीय नानुराम उर्फ दारा पुत्र चेतराम मेघवाल पर एसपी हरिशंकर ने पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित कर रखा था। आरोपी को संगरिया थानाधिकारी अमरसिंह मय टीम ने हरियाणा के चौटाला से गिरफ्तार किया है।
ये था मामला: 3 अगस्त को पुलिस को रिपोर्ट मिली थी कि ज्योति, सोनू, सुनीता पत्नी दारा, दारा व सतवीर ने परिवादी को घर पर बुलाया। यहां जबरदस्ती आरोपी के कपड़े उतरवाए गए। इसके बाद ज्योति के साथ अश्लील व आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। आरोपियों ने फोटो वीडियो वायरल की धमकी देते हुए पांच लाख रुपए की मांग की। पीड़ित ने ई-मित्र के माध्यम से 35 हजार रूपए आरोपियों को गूगल पे करवाए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सतवीर पुत्र बूटा सिंह, सुनीता देवी पत्नी महावीर प्रसाद व ज्योति पत्नी लादुराम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। वहीं अन्य की तलाश जारी थी। अब नानुराम उर्फ दारा को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि दारा तब से अब तक अलग अलग ठिकानों पर छिपा रहा। आख़िर पुलिस ने चौटाला से उसे गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी की कुंडली खंगाली जा रही है। उसके खिलाफ अन्य मामले भी हो सकते हैं।
एसपी आईपीएस हरिशंकर के निर्देश पर एएसपी अरविंद कुमार व सीओ रमेश माचरा के सुपरविजन में कार्रवाई करने वाली थानाधिकारी अमरसिंह के नेतृत्व वाली टीम में हैड कांस्टेबल सुखदेव 2012, कांस्टेबल हरिराम 276, कांस्टेबल अनिल 1143, कांस्टेबल नरेश 719 व संदीप कुमार 1108 शामिल थे।

RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
29 February 2020 10:13 PM