23 May 2020 04:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दिवंगत सीआई विष्णुदत्त विश्नोई के परिजन कुछ ही देर में राजगढ़ थाने पहुंचने वाले हैं। आईजी जोस मोहन ने बताया कि बीकानेर और उनके पैतृक गांव लूणेवाला से परिजन आने वाले हैं। बता दें कि पूर्व विधायक मनोज न्यांगली आदि ने मुख्य रूप से सीबीआई जांच, सुसाइड नोट सार्वजनिक करने की मांग की है। वहीं परिजनों के पहुंचने पर सभी निर्णय होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि परिजन अगर मुकदमा चाहेंगे तो मुकदमा होगा व जांच भी जिस स्तर पर चाही जाएगी, करवाई जाएगी।
RELATED ARTICLES
02 August 2025 09:58 PM