29 April 2020 03:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में राशन वितरण को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आई है। जहां बहुत सारे जरूरतमंद अब भी राशन ले पाने से वंचित बताए जा रहे हैं, वहीं ऐसे लोगों का आंकड़ा भी बड़ा है जिन्होंने कई महीनों का राशन इकट्ठा कर लिया है। हालांकि सरकारी सहायता से तो ज्यादातर गेहूं ही वितरित किया गया है। कुछ संस्थाओं ने राशन का पैकेज बनाकर भी वितरित किया। लेकिन महामारी के इस दौर में भी लूट-खसोट मचाना मानवता को शर्मसार करने वाला है। बीकानेर में ऐसे-ऐसे लोग भी राशन पैकेट लेते देखे गए, जो पैदल आते हैं व वापिस कार में जाते हैं। तो ऐसे लोग भी देखे जा रहे हैं जो सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हैं, बीस-पच्चीस हज़ार पेंशन पाते हैं। गरीबों के हक पर कुठाराघात कर सक्षम होकर भी खुद को असक्षम बताने वाले ये लोग कहीं कहीं नज़रों में भी आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक राशन वितरण से जुड़े इस खेल को लोगों ने मुफ्त में माल इकट्ठा करने का मौका समझ रखा है। ख़बरमंडी न्यूज़ के पास बीकानेर भर से राशन व सहायता से जुड़े इन छोटे मोटे घपलों की नामजद जानकारी भी आई है।
RELATED ARTICLES
22 June 2021 11:04 AM