26 November 2021 06:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भैरूंजी की गली की दुकानों में डुप्लीकेट माल बेचने की शिकायत पर कोटगेट पुलिस ने रेड की है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि लेक्मे कंपनी के लिगल इंस्वेस्टीगेशन ऑफिसर ने नकली माल बेचे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। जिस पर माधव ट्रेडिंग कंपनी, गणपति मार्केट, रंगीला स्टोर व विवाह कलेक्शन में रेड की गई। सबके यहां लेक्मे के नकली उत्पाद मिले। माधव ट्रेडिंग में भारी मात्रा में लेक्मे के डुप्लीकेट उत्पाद मिले। उत्पाद जब्त कर हरीश उर्फ स्वरूप पुरोहित को गिरफ्तार किया। वहीं रंगीला से नासिर व विवाह से गौरव बत्रा को भी गिरफ्तार कर माल जब्त किया गया है। तीनों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। ख़बर लिखने तक कार्रवाई जारी थी।
RELATED ARTICLES
30 November 2023 02:33 AM