07 January 2025 01:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुजरात में कानूनी रूप से भले ही शराब बंदी है मगर अवैध रूप से जमकर शराब मिलती है। बीकानेर पुलिस की स्पेशल टीम डीएसटी की सूचना पर नोखा पुलिस व डीएसटी ने 250 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने शराब का परिवहन कर रहे चिमड़ावास, थाना चितलवाना, जालौर निवासी मनोहर लाल पुत्र किशनाराम को गिरफ्तार किया है।
पकड़ी गई शराब अंग्रेजी है। यह शराब श्रीगंगानगर से लाई गई थी तथा बीकानेर से होते हुए चितलवाना ले जाई जा रही थी। चितलवाना थाना क्षेत्र गुजरात व राजस्थान का बोर्डर इलाका है। यहीं से यह शराब गुजरात जाती। तस्करों ने परिवहन के लिए बोलेरो कैपर का प्रयोग किया। पुलिस को चकमा देने के लिए इस पर टीसीआई एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट लिखवा रखा था।
बता दें कि पहले भी कई बार बीकानेर पुलिस ने गुजरात जा रही अवैध शराब पकड़ी है। कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशों पर नोखा थानाधिकारी अमित स्वामी व डीएसटी प्रभारी सत्यनारायण गोदारा के नेतृत्व वाली टीम ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
10 October 2023 10:44 PM