21 October 2020 11:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंगलवार को नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के मकान की घटना का सारा सच सामने आ गया है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को दबोचा है। पुलिस के खुलासे के अनुसार इस मामले का डूडी से कोई लेना देना ही नहीं था। बस बनाने वालों ने बात का बतंगड़ बना दिया। दरअसल, डूडी के यहां राजेंद्र भार्गव नाम का पेंटर रंग पुताई का कार्य कर रहा है। वह जब झझू से बस में बीकानेर आ रहा था तो रास्ते में अजय सिंह नाम के युवक सीट की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर अजय सिंह ने अपने साथ पढ़ने वाले लड़कों को पूगल बांटे पर बुला लिया। वहीं राजेंद्र पंडित धर्म कांटे के पास उतरा। जहां वह अपने साथियों के साथ पैदल ही डूडी निवास जाने के लिए निकल पड़ा। इस दौरान आरोपियों ने राजेंद्र व उसके साथियों का पीछा किया। आरोपियों ने रास्ता रोककर मारपीट करनी चाही। जिस पर राजेन्द्र उनसे बचने के लिए डूडी निवास की ओर तेजी से जाकर अंदर घुस गया। यहां जैसे ही मोटरसाइकिल सवार होकर आए अजयपाल व उसके साथियों ने दरवाजा खोला, सामने गार्ड इंचार्ज हैड कानि महेंद्र सिंह, कानि मनोज कुमार व गनमैन हुकमाराम ने आरोपियों को ललकारा। पुलिस की वर्दी देख आरोपी वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में खेतोलाई भुर्ज निवासी अजय सिंह व शास्त्रीनगर चक 3 जीएम निवासी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके साथी शोभासर निवासी रमेश कुमार, रामपुरा बस्ती निवासी कर्ण सिंह, तीन चार अन्य की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि अजय सिंह ने मनोज कुमार को ही फोन कर सारी बात बताते हुए लड़कों के साथ पहुंचने के लिए कहा था।
उल्लेखनीय है कि नयाशहर पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही वारदात का खुलासा कर दिया है। बता दें कि मामले डूडी निवास का होने की वजह से एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां सहित उच्चाधिकारियों ने मौका मुआयना किया था। बाद में सीओ सुभाष शर्मा व थानाधिकारी भवानी सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जिसमें पुलिस निरीक्षक राणीदान चारण, उनि जगदीश सिंह, उनि संदीप कुमार, हैड कानि अब्दुल सत्तार, हैड कानि गजेन्द्र सिंह, कानि रामनिवास व हैड कानि साईबर सैल दीपक यादव शामिल थे।
RELATED ARTICLES
23 September 2026 11:43 PM
22 July 2026 09:32 AM