10 December 2023 10:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हुआ, जिसे पीबीएम रेफर कर दिया गया है। हैड कांस्टेबल अनिल के अनुसार दुर्घटना बिग्गा व सातलेरा के बीच हुई। यहां सीकर से कालूबास आ रही बोलेरो की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। चौथे की मौत श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में हुई। वहीं पांचवें को पीबीएम रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कालूबास निवासी रामचंद्र मोठ पुत्र लिक्ष्मणराम, कालूबास निवासी रमेश माली पुत्र केसराराम, कालूबास निवासी भंवर पुरोहित पुत्र सुरजाराम व जैसलसर निवासी हरिराम जाट पुत्र गणेशाराम के रूप में हुई है।
वहीं कालूबास निवासी पवन तिवाड़ी पुत्र सत्यनारायण पीबीएम में भर्ती है। एचसी अनिल के अनुसार रामचंद्र, रमेश, भंवर व पवन सीकर से कालूबास आ रहे थे। वे हलवाई का काम करने सीकर गए थे। लौटते समय हरिराम ने जैसलसर के लिए लिफ्ट ली तो वह भी साथ हो गया।
पीबीएम में घायल की सुध लेने कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल व एसपी तेजस्वनी गौतम भी पहुंचे।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM