02 August 2022 07:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हाइवे जाम के बाद छात्र संगठन एनएसयूआई के संघर्ष की आखिरकार जीत हो गई। संगठन द्वारा पिछले सात दिनों से भगत सिंह छात्रावास को खोलने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। एनएसयूआई के अध्यक्ष सुंदर बैरठ ने बताया कि डूंगर कॉलेज में बना भगतसिंह छात्रावास पिछले 20-22 सालों से बंद पड़ा है। इतने सालों से विभिन्न छात्र संगठनों ने संघर्ष किया, छात्रावास खोलने की मांग की मगर कॉलेज प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आखिर छात्रों को बड़े विरोध प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा।
बता दें कि आज सैकड़ों छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। हाइवे भी जाम किया। इसके बाद एसडीएम मौके पर आए। छात्रों ने छात्रावास खोलने सहित कॉलेज कैंटीन में इंदिरा रसोई शुरू करने की मांग की। एसडीएम ने दोनों ही मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया बताते हैं।
बता दें इंदिरा रसोई से छात्रों को नाम मात्र के रेट पर भोजन मिल पाएगा। बताया जा रहा है कि प्रवेश सत्र के बाद ये दोनों कार्य कर दिए जाएंगे
देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
30 August 2020 08:40 PM