04 October 2021 01:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में संवेदनशील माने जाने वाले भुट्टों के बास में देर रात पुलिस ने ऐतिहासिक रेड कर बड़े बुक्की को दबोचा है। यह पहली बार है जब पुलिस ने इस क्षेत्र में रेड की है। यहां से 35 वर्षीय लाला भुट्टा व उसके साथी शमशेर अली को धर दबोचा गया। आरोपियों से 16 लाइन की एक अटैची, करोड़ों का हिसाब किताब व तीन मोबाइल बरामद हुए। भुट्टा ने बीकानेर के विनोद चौधरी से बड़ी लाइन ली बताते हैं। वहीं बीकानेर के विभिन्न इलाकों में लाइन दे रखी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक लाला भुट्टा लंबे समय से क्रिकेट बुक चला रहा था। लेकिन आज तक पुलिस ने उसके इलाके में रेड करने की हिमाकत नहीं की। डीएसटी लगातार इस पर नज़र रख रही थी। बीती रात पुख्ता इनपुट मिलने पर एएसपी शैलेन्द्र इंदोलिया, डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां, बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा व सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा मय टीमों ने एक साथ भुट्टा के अड्डे पर धावा बोल दिया। एएसपी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया खुद रेड में शामिल हुए। रेड की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 30 पुलिस कर्मियों की टीम रेड में शामिल रही।
पुलिस के अनुसार बुक्की लाला भुट्टा हत्या का भी आरोपी है। पुलिस लाइन चौराहे पर हुए हुसैन हत्याकांड में उसके खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। वह जमानत पर बाहर है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
04 February 2025 11:45 PM