27 March 2022 12:05 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब दूरस्थ शिक्षा(डिस्टेंस एजुकेशन) के तहत अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को बीकानेर में शैक्षणिक सुविधा प्राप्त हो सकेगी। रायसर स्थित मंडा कॉलेज में अब वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा का स्टडी सेंटर खुल गया है।
शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति रतनलाल गोदारा ने इस सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान कुलपति गोदारा ने स्टडी केंद्र से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडा कॉलेज परिसर का भ्रमण कर कक्षाओं, लैब, पुस्तकालय, खेल मैदान आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान कुलपति गोदारा ने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन का आभूषण हैं। उन्होंने शिक्षा की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि मंडा कॉलेज में खुला यह सेंटर डिस्टेंस एजुकेशन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस केंद्र पर खुला विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा संबंधी सभी डिग्री कोर्सेज संचालित होंगे।
इस अवसर पर सुमन चौधरी, निदेशक मंडा कॉलेज बीकानेर, बलवान सैनी, जिला संयोजक, सुधीर रूपानी, प्रोफेसर उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान, अंशुमाला शर्मा, प्रिंसिपल मंडा कॉलेज सहित कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
25 February 2022 11:30 AM