19 July 2021 12:05 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल पुलिस ने कल्पतरु वेयर में चल रहे चोरी के खेल का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान मुस्तफा मस्जिद की गली बंगला नगर निवासी 35 वर्षीय जेठू पुत्र किशनाराम नायक, राजीव नगर निवासी 26 वर्षीय बलवंत पुत्र पूनाराम नायक, राजीव नगर निवासी 23 वर्षीय विमल पुत्र त्रिलोक नायक, गली नंबर 9 बंगला नगर निवासी 27 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र ओमाराम नायक व राजीव नगर निवासी 25 वर्षीय कानाराम पुत्र गोवर्धनराम नायक बताई जा रही है। बीछवाल पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को बीछवाल स्थित कल्पतरू वेयर हाउस के मैनैजर ने बीछवाल थाने में पांच नामजद लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप था कि पांचों ने वेयर हाउस से पांच कट्टे चने चुरा लिए हैं। वे चोरी के चने टैक्सी में भरकर ले गए हैं। इससे पहले भी चोरी करने की बात बताई गई। इस पर थानाधिकारी मनोज शर्मा ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई एएसआई पूरण सिंह के सुपुर्द किया।
आरोपियों को एक दिन में दबोच लिया गया। उनसे चोरी किए गए पांच कटृटे चने व वारदात में प्रयुक्त लॉड बॉडी बरामद कर ली गई है। ये चोरी रंगोली सी की बताते हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य चोरी की वारदातें भी खुल सकती है।

RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
25 April 2020 02:30 PM