12 August 2025 02:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर नशे की गिरफ्त में जकड़ चुका है। इसी के मद्देनजर बीकानेर पुलिस भी नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड पर है। मंगलवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में डीएसटी व जेएनवीसी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों सहित गांजा पकड़ा।
सूचना के अनुसार डीएसटी को मिली सूचना के आधार पर जोड़बीड़ क्षेत्र कोटड़ी रोड़ पर बिना नंबरी बोलेरो गाड़ी को घेराबंदी कर रुकवाया गया। गाड़ी में 15 किलो गांजा मिला।
पुलिस ने मामले में नापासर निवासी 32 वर्षीय मनीराम पुत्र आशाराम जाट, शरतसिंह पुरा नापासर निवासी 25 वर्षीय रामचंद्र पुत्र भंवरलाल जाट व नापासर निवासी भवानी शंकर पुत्र सोहन लाल जाट को धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया पता चला है कि आरोपी यह गांजा बीकानेर में ही सप्लाई करने वाले थे। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आरोपी यह गांजा किससे लाए व किसको किसको सप्लाई करने वाले थे, इसकी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने बोलेरो व गांजा भी जब्त किया है। कार्रवाई करने वाली डीएसटी एएसआई रामकरण सिंह मय टीम में हैड कांस्टेबल कानदान, लखविंदर, गणेश व राजेंद्र शामिल थे।
RELATED ARTICLES
10 December 2024 05:39 PM