22 May 2025 12:40 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार सुबह बीकानेर आ रहे हैं। वे देशनोक में मां करणी के दर्शन करेंगे। यहां वे रेल्वे स्टेशन सहित अमृत भारत योजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पलाना में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस बीच राजस्थानी भाषा की मान्यता की मांग भी तेज हो चुकी है। राजस्थान मोट्यार परिषद् ने राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग की है। परिषद् ने कहा कि वे जिन मां करणी के दर्शन करने आ रहे हैं, उनकी भाषा भी राजस्थानी थी। वे इस भाषा का सम्मान करते हुए मंच से मान्यता देने की घोषणा करें।
परिषद् का कहना है कि राजस्थानी भाषा हिन्दी से पुरानी भाषा होने के साथ साथ देश में सातवीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
परिषद् ने बुधवार को एक बैठक कर मोदी के समक्ष यह मांग उठाने की रूपरेखा बनाई है। अब देखना यह है कि सदियों से मान्यता को तरस रही हमारी मायड़ भाषा को प्रधानमंत्री मोदी कितना सम्मान देते हैं। अगर मोदी मंच से राजस्थानी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की घोषणा करते हैं तो यह हर राजस्थानी का सम्मान होगा।
बैठक में एडवोकेट हिमांशु टाक, राजेश चौधरी, प्रशांत जैन, डॉ नमामीशंकर, रामवोतार उपाध्याय, डॉ गौरीशंकर प्रजापत, कमल मारू, श्याम गहलोत, सरजीत सिंह, शुभकरण उपाध्याय, मोहन गेदर, नखतूचंद, पप्पू सिंह, ब्रह्म कुमार गहलोत, श्याम सुंदर, दिनेश शर्मा, मुकेश, मनमोहन ओझा, एडवोकेट राजेश कड़वासरा, योगेश व्यास आदि शामिल थे।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
07 January 2021 11:07 AM