02 May 2020 11:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आम लेकर आ रहे ट्रक में अवैध रूप से तीन-चार लोगों के आने की सूचना मिल रही है। नाम न बताने की शर्त पर सूत्र ने बताया कि नागपुर से आम लेकर आ रहे ट्रक नंबर आरजे 07 जीसी 5969 में वैद्य मघाराम कॉलोनी के कुछ लोग भी आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र भयंकर तरीके से कोरोना की चपेट में आया हुआ है, ऐसे में बिना जानकारी के बाहर से आना स्वयं सहित परिवार व समाज को खतरे में डालना है। सूत्र के अनुसार यह गाड़ी नागपुर से वाया कोटा बीकानेर आ रही है व कोटा से रवाना हो चुकी है। अनुमान है की रात बारह बजे के बाद इस गाड़ी के बीकानेर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन को अलर्ट होकर कार्रवाई करनी चाहिए।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
16 March 2020 05:19 PM