03 December 2021 05:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन ने अब राजस्थान को आशंकित कर दिया है। साउथ अफ्रीका से जयपुर लौटे एक ही परिवार के चार सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जयपुर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। दादी का फाटक निवासी इन चारों सदस्यों में ओमिक्रोन वैरिएंट होने की आशंका के बाद जीनोम सिक्वेंसिंग करवाई गई है, हालांकि रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
वहीं दूसरी ओर बीकानेर में चिंता बढ़ गई है। एक दिन पूर्व आए मरीजों के परिजन भी पॉजिटिव निकले हैं। शुक्रवार को कुल दस पॉजिटिव रिपोर्ट हुए। इनमें से चार लक्ष्मी विहार, चार कैलाश पुरी, एक करणी नगर व एक कानासर निवासी हैं। ये पॉजिटिव पूर्व में आए मरीजों के परिजन बताए जा रहे हैं। बता दें कि बीकानेर में पिछले चार पांच दिनों से लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। डागा चौक, मुरलीधर, सादुलगंज, कैलाशपुरी, लक्ष्मी विहार, नोखा, कानासर आदि इलाकों में कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अगर जयपुर में नये वैरिएंट की पुष्टि होती है, तो चिंता बढ़ जाएगी।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
01 March 2020 12:12 AM