22 November 2023 05:40 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ज्योतिष विद्या व यज्ञ के एक प्रकांड पंडित ने डॉ बीडी कल्ला के प्रतिद्वंद्वियों में खलबली मचा देने वाली घोषणा की है। फेसबुक पर जारी इस घोषणा को सुनकर बीकानेर पश्चिम से कल्ला के समक्ष चुनाव लड़ रहे हर प्रत्याशी की नींद उड़ सकती है। बीकानेर के पंडित योगेश बिस्सा ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर डॉ बीडी कल्ला की जीत का दावा किया है। बिस्सा ने लिखा है कि 'बीडी कल्ला की विजय होगी' कल्ला दो हजार से चार हजार वोटों से जीतेंगे। जानकारी के अनुसार पंडित योगेश बिस्सा बीकानेर शहर में काफी चर्चित हैं। वे यज्ञाचार्य के रूप में भी प्रख्यात है। सूत्रों के मुताबिक राजनीति से जुड़े लोग इनसे विजय का गुप्त आशीर्वाद लिया करते हैं। ऐसे में बिस्सा की घोषणा को गंभीरता से लिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि डॉ बीडी कल्ला बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उनके सामने बीजेपी से जेठानंद व्यास प्रत्याशी हैं। सट्टा जगत लगातार जेठानंद की जीत के भाव दे रहा है। हवा जेठानंद के पक्ष की बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर शहर के सर्वे में मामला कांटे की टक्कर का सामने आता है। तो कल्ला से नाराज़गी व भीतरघात की बात भी चर्चा में है। इस बीच सर्वे अलग कहानी पेश करते हैं।सर्वे में यह भी सामने आया है कि जेठानंद के साथ भीतरघात की संभावनाएं कल्ला की तुलना में कई गुना ज्यादा है। शहर में अपना अस्तित्व रखने वाले काफी सारे भाजपाई अंदरूनी तौर पर व्यास की नींव हिलाने में भी लगे हुए हैं। वोटर साइलेंट है। जब सट्टा बाजार व हवा व्यास के फेवर की है, उसी समय पंडित योगेश बिस्सा की भविष्यवाणी जेठानंद की नींद उड़ाने वाली साबित हो सकती है।
RELATED ARTICLES
23 September 2026 11:43 PM
02 November 2020 02:33 PM