09 May 2020 04:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सेल्फी लेती महिला के नीचे गिर जाने से मौत का मामला सामने आया है। मामला सुजानदेसर की गंगा रेजीडेंसी का है। जहां कुछ देर पहले पुरानी गिन्नाणी निवासी 25 वर्षीय कुसुम तंवर अपने पति के साथ फ्लैट पर गई थी। जहां से सेल्फी लेते हुए वह पांचवें माले से नीचे गिर गई। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार प्रथम दृष्टया मृत्यु हादसा मानी जा रही है। मृतका के पति ने बताया कि उनका पांचवें माले में फ्लैट लिया हुआ है, जिसकी प्रोग्रेस देखने वे आए थे। इसी दौरान निर्माणाधीन टूटी दीवार से वह नीचे गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM