22 May 2026 12:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के नया बस स्टैंड स्थित गुरू चाय पर पुलिस रेड से हड़कंप मच गया। गंगाशहर पुलिस ने यहां से डोडा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से 5.5 किलो मादक पदार्थ डोडा बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान सतेरण, नागौर हाल गंगाशहर निवासी हनुमानराम विश्नोई के रूप में हुई है।
कांस्टेबल मुखराम जाखड़ की सूचना पर सब इंस्पेक्टर अशोक यादव मय टीम ने दबिश दी। बता दें कि हाइवे स्थित चाय की दुकानों व ढ़ाबों पर नशा तस्करी की गतिविधियां आम बात है। यहां तस्करों का जमावड़ा ही रहता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन, एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन व थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अशोक यादव मय टीम ने की। टीम में मुखराम जाखड़, महेंद्र गोदारा व रमेश विश्नोई शामिल थे। मुखराम जाखड़ की विशेष भूमिका रही।
RELATED ARTICLES
24 November 2023 07:11 PM