01 July 2021 08:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 2 जुलाई को गंगाशहर में व्यावसायिक दृष्टि से ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। इस शुरुआत के बाद अब गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर, उदयरामसर, देशनोक, रासीसर, घड़सीसर आदि क्षेत्रों को विशेष सहूलियत मिल जाएगी। दरअसल, गंगाशहर नये बस स्टैंड के पास समस्त मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का शोरूम खुलने जा रहा है। श्री गणपति मोबाइल सॉल्यूशन नाम से ओपन होने जा रहे इस प्रतिष्ठान में सभी तरह के मोबाइल व सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक व घरेलू उपकरण मिलेंगे। ख़ास बात यह है कि श्री गणपति मोबाइल सॉल्यूशन थोक व खुदरा, दोनों ही बाजार के लिए श्रेष्ठ विकल्प होगा।
गंगाशहर में ऐसा शोरूम पहली बार खुलने जा रहा है। ऐसे में अब केईएम रोड़ की भीड़ में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे, ना ही रेलवे फाटक के जाम में फंसना पड़ेगा।
प्रतिष्ठान के पवन बोथरा ने बताया कि वे ग्राहकों के विश्वास को प्राथमिकता देकर ही व्यापार करेंगे। वहीं विकास बोथरा ने बताया कि अच्छी सर्विस देकर ग्राहकों के समय व श्रम की बचत भी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रतिष्ठान की ओपनिंग 2 जुलाई, शुक्रवार सुबह होगी।
RELATED ARTICLES
21 September 2021 11:43 PM