20 April 2021 10:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब बीकानेर के कोविड मरीजों को शहरों के बड़े व प्राइवेट अस्पतालों जैसे हाई-फाई इलाज के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। राजस्थान सरकार ने बीकानेर में वरदान कोविड केयर सेंटर को मान्यता दे दी है। वरदान अस्पताल की इकाई के रूप में शिवबाड़ी सर्किल के पास वरदान कोविड केयर सेंटर शुरू हो गया है। बीकानेर के लिए यह शुरूआत सुखद अनुभव लेकर आएगी। वजह, अब तक प्राइवेट अस्पतालों में कोविड इलाज लेने के लिए बीकानेर के कोविड मरीजों को जयपुर जाना पड़ रहा था। लेकिन प्रतिष्ठित वरदान ग्रुप के कोविड केयर सेंटर के खुल जाने से बीकानेर को राहत मिलेगी। हालांकि कोविड मरीजों के लिए कुछ प्राइवेट सेंटर चल रहे थे लेकिन वहां वरदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से वह लोगों के दिल में जगह नहीं बना पाए।
वरदान ग्रुप के डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि इस अस्पताल में सरकार द्वारा तय शुल्क पर उच्च गुणवत्ता का इलाज व व्यवस्थाएं दी जाएगी। अस्पताल में फिलहाल 60 बेड की व्यवस्था है। जिनमें से चालीस ऑक्सीजन की सुविधा वाले व 20 सामान्य मरीजों के लिए तय हैं। अस्पताल में चालीस ऑक्सीजन सिलेंडर, दो वेंटिलेटर, बीस बाइपेप उपलब्ध हैं। अस्पताल में आईसीयू भी है। इसके अतिरिक्त पांच कॉटेज की व्यवस्था भी की गई है। ख़ास बात यह है कि संबंधित सभी जांचों की सुविधा भी इसी अस्पताल में मिलेगी।
बता दें कि इस अस्पताल में मरीज को भर्ती करवाने के बाद उसके परिजन फ्री हो जाएंगे। यहां मरीज़ का इलाज ही नहीं बल्कि उसको दवाई देने से लेकर भोजन, पानी, ज्यूस देने सहित सारी देखभाल अस्पताल द्वारा ही की जाएगी। मरीज़ परिजन को अस्पताल में रहने व आने जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि निश्चित समय पर सुरक्षा किट पहनाकर परिजन को मरीज़ से मिलवाया जाएगा।
बता दें कि यह अस्पताल शिव बाड़ी शिव मंदिर से कुछ ही दूरी पर है। वहीं आस पास शांति का माहौल है। अस्पताल के अंदर का वातावरण भी मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत रखने में मदद करेगा। ख़ास बात यह है कि फिजिशियन, एनस्थेटिक व ड्यूटी डॉक्टरों व स्टाफ के अलावा यहां मनोचिकित्सक भी सेवाएं देगा। मनोचिकित्सक उपलब्ध होने से मरीज सकारात्मक बना रहेगा।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
07 February 2025 11:46 AM