13 June 2024 04:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में बॉडी स्पा के नाम पर चल रही वेश्यावृत्ति के खिलाफ कोटगेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हीरालाल मॉल स्थित बुद्धा स्पा पर रेड कर 6 लड़कियों व सात लड़कों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मनोज शर्मा के अनुसार इस स्पा में स्पा की आड़ में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। पुलिस पिछले दो तीन दिन से निगरानी कर रही थी। आज एक बोगस ग्राहक भेजकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया।
बताया जा रहा है कि देह व्यापार में लिप्त ये युवतियां श्रीगंगानगर, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झांसी व चंडीगढ़ की है। वहीं इस व्यापार को चलाने में सहयोग कर रहे कर्मचारी बीकानेर के हैं। मनोज शर्मा के अनुसार यह स्पा राकेश चंगारा नाम के व्यक्ति का है। राकेश मौके पर नहीं मिला। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
27 September 2026 02:38 PM
28 April 2020 10:28 PM