06 January 2022 04:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर उत्तर पश्चिम रेलवे के सहायक कार्मिक अधिकारी को एसीबी ने रंगे हाथों दबोच लिया है। एसीबी एएसपी रजनीश पूनिया की टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपी नरेंद्र सिवासिया रेलवे वर्कशॉप में पोस्टेड है। आरोपी ने सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा से सीटीजी बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। पूनिया के अनुसार परिवादी को सेवानिवृत्ति के बाद ट्रांसपोर्टेशन पेटे 68800 रूपए मिलने वाले थे। आरोपी नरेंद्र ने यह भुगतान नहीं होने दिया। भुगतान के बदले रिश्वत मांगी। आज जब वह 12 हजार रूपए बतौर रिश्वत ले रहा था तब एसीबी ने उसे दबोच लिया। बता दें कि रिश्वतखोरी का आरोपी नरेंद्र एक राजपत्रित अधिकारी है।
RELATED ARTICLES
15 June 2020 11:23 PM