08 September 2020 11:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चालक को मारपीट कर कार लूटने का तीसरा अभियुक्त नयाशहर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एसपी प्रहलाद कृष्णियां, एएसपी पवन मीणा व सीओ सुभाष शर्मा के सुपरविजन में सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने जांच करते हुए तीसरे अभियुक्त 20 वर्षीय नरपत सिंह उर्फ सुरेश सिंह पुत्र गंगा सिंह राजपूत निवासी बाढ़सर थाना सांडवा चुरू को दबोच लिया। उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को आरोपियों ने अकबर की कार किराये पर ली थी। इस दौरान वह उसे नोखा की तरफ ले गये, जहां सूनसान क्षेत्र देखकर अकबर के साथ मारपीट की व कार ले उड़े। मामले में जगदीश सिंह ने सोहनलाल व निपू सिंह उर्फ विक्रम को पहले ही दबोचकर कार बरामद कर ली थी। वे अभी जेसी के तहत बीछवाल जेल में हैं। वहीं नरपत से पूछताछ जारी है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
20 February 2022 08:27 PM