21 July 2021 05:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने झुंझनू के एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। मामला दहेज प्रताड़ना, मारपीट व सोशल मीडिया पर अश्लील गालियां निकालने का है। महिला थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि आरोपी डॉक्टर सुरेश रतनू की शादी बीकानेर हो रखी है। उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोपी अपनी पत्नी को दहेज के लिए मारता पीटता था। यहां तक कि कई माह तक रोज रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच वाट्सअप पर अश्लील गालियां देता। सुरेंद्र कुमार से मिली जानकारी अनुसार आरोपी डॉक्टर पत्नी के पीहर वाले गांव के लोगों के नंबरों पर ये गंदी गंदी गालियां फॉरवर्ड कर देता था। यह सब वह दारू के नशे में करता। जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।
मामले की जांच सीआई सुरेंद्र कुमार प्रजापत कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
23 September 2026 11:43 PM