21 February 2026 09:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। मासूम बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। 13 वर्षीय बालिका 8 वीं कक्षा की छात्रा थी।
एडिशनल एसपी ग्रामीण बनवारी लाल मीणा ने बताया कि घर से स्कूल के रास्ते में सुनसान इलाके में उसका शव मिला। प्रथमदृष्टया मामला दुष्कर्म(रेप) के बाद हत्या का लग रहा है।
मौके पर बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण इकट्ठा हैं। शव लेने से इन्कार किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि बच्ची घर से पैदल ही स्कूल जाती थी। उसके साथ स्कूल में कुछ हुआ या रास्ते में, यह जांच का विषय है। मामले की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES
06 August 2023 10:38 AM