04 March 2020 01:25 PM

धुल रहा मजबूत विपक्ष का ठप्पा, केंद्र करेगा वसुंधरा के साथ मीटिंग
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान प्रदेश में सत्ता गंवा चुकी भाजपा का मजबूत विपक्ष का ठप्पा फीका पड़ने लग गया है। इसी का फायदा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मिल सकता है। हाल ही में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे की शादी में राजस्थान बीजेपी पर कांग्रेस को घेरने में नाकामी के आरोप लगे। तो वहीं विधानसभा सत्र के दौरान परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ तथा आठ अधिकारी भी एसीबी के हत्थे चढ़े, लेकिन बीजेपी इस मौके को भुना नहीं पाई। बीजेपी आलाकमान इसे लेकर नाराज़ बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि नड्डा ने राजे को एक्टिव रहने तथा समय समय पर मीटिंग लेकर सलाह देते रहने को कहा है। राजस्थान में भाजपा को अपनी ग्रिप ढ़ीली होती दिख रही है, कारण राजे को कमजोर करना बताते हैं। उल्लेखनीय है कि राजे का केंद्र से मतभेद लंबे समय से चल रहा था, परिणाम बीजेपी की हार रहा। चुनाव नतीजों के विश्लेषण व अब विपक्ष की भूमिका में भी कमजोर हुई भाजपा को राजस्थान में बचाने के लिए राजे एकमात्र विकल्प के रूप में साबित हो रही है। इसी बात को समझते हुए जल्द ही राजे के साथ दिल्ली में नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की बैठक होनी है। सूत्रों की मानें तो केंद्र को भी अब समझ आ गया है कि राजे के बिना राजस्थान में राज संभव नहीं है।
RELATED ARTICLES
18 January 2022 06:21 PM