28 July 2023 12:05 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आजादी के उत्सव को महोत्सव बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। ख़बरमंडी न्यूज़ और मैट्रिक्स इंवेट्स के बैनर तले होने वाले राष्ट्रगाथा सीजन-2 के लिए स्कूली बच्चों ने कमर कस ली है। गुरूवार शाम राष्ट्रगाथा सीजन-2 के बैनर का लोकार्पण बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने किया। एसपी गौतम ने राष्ट्रगाथा की थीम समझी। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया। ख़बरमंडी के हैड रोशन बाफना ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित होने वाले राष्ट्रगाथा सीजन-2 में इस बार 15 से अधिक स्कूलों के करीब चार सौ बच्चे प्रस्तुति देंगे। कोरियोग्राफर शशिराज गोयल स्कूलों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की तैयारियां करवा रहे हैं। सभी स्कूलों को अलग अलग थीम दी गई है। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति, सांस्कृतिक व सामाजिक सरोकारों से जुड़े तीन रंगों से सराबोर होगा।

रोशन बाफना ने बताया कि 13 अगस्त की संध्या को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शहर की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। राष्ट्रगाथा की पूरी टीम मेहनत कर रही है। विशेष बात यह है कि राष्ट्रगाथा में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के अलावा भी कई नवाचार किए जाएंगे।
RELATED ARTICLES
07 September 2024 06:31 PM