11 March 2020 08:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव लिखमीसर उतरादा में हुए मर्डर केस में आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए हैं, वहीं हत्या के कारण भी पता चल गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक मालाराम लुहार 10 मार्च को जेठाराम लुहार के घर नशे की हालत में आया, जहां दोनों में विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार इसी विवाद के दौरान जेठाराम व उसकी पत्नी सीता द्वारा मालाराम की हत्या की गई। वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि जेठाराम की पत्नी सीता के मृतक मालाराम से अवैध संबंध थे। जेठाराम उड़ीसा में मजदूरी का काम करता था। अभी वह होली के मोटे पर यहां आया हुआ था। इसी बीच मृतक मालाराम नशे में वहां आ गया। सेरूणा थानाधिकारी उनि गुलाम नबी ने आज सुबह घटना की सूचना पर सीओ श्रीडूंगरगढ़ व फोरेंसिक टीम को सूचित किया। मौके से सभी साक्ष्य जुटाए गए। वहीं मृतक के भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेठाराम व सीता को डिटेन कर पूछताछ की गई। इसी पूछताछ में अवैध संबंधों व हत्या की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अनुसंधान जारी है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
28 November 2022 08:34 PM