28 September 2023 11:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मगरे के शेर देवीसिंह भाटी की भाजपा में घर वापसी हो चुकी है। गुरूवार को अचानक हुई इस घोषणा के बाद भाटी के विरोधी माने जाने वाले बीजेपी नेताओं के चेहरे का रंग ही उड़ गया। वसुंधरा राजे गुट के भाटी की घर वापसी ने राजे की ताकत भी दिखा दी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण बदलने की ओर है। हालांकि पूर्व मंत्री भाटी की घर वापसी को रोकने के लिए भी एक गुट की सक्रियता रहने की बात सामने आती रही है। बहरहाल, भाटी के पक्षधरों में खुशी की लहर है। दूसरी ओर कोलायत विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बना चुके बीजेपी नेताओं की चिंता भी बढ़ चुकी है। वहीं मंत्री भंवर सिंह भाटी की मुश्किलें भी बढ़ने की संभावना है। भाटी की घर वापसी धुर विरोधियों की रात काली करवाने वाली साबित होगी तो शुक्रवार का दिन भी गरमाहट भरा रहने की संभावना है।
RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
22 July 2020 11:11 PM