31 March 2020 05:39 PM

पुलिस ने तलाश कर पहुंचाया अस्पताल
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई तबलीगी जमात में चुरू जिले के लोग भी शामिल हुए थे। 22 को हुई जमात में गये ये लोग 23-24 को लौट आए थे। निजामुद्दीन का मामला उजागर होने के बाद चुरू प्रशासन को जानकारी मिली तो इनकी तलाश की गई। सरदारशहर थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि आठ लोग यहां से जमात में गये थे। इन सभी को रतनगढ़ अस्पताल में क्वॉरन्टाइन किया गया है। शर्मा के अनुसार चुरू में भी कुछ लोग मिले हैं जिन्हें भी क्वॉरन्टाइन किया गया है।
RELATED ARTICLES
16 June 2023 04:30 PM