03 September 2021 12:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान देशनोक निवासी 70 वर्षीय रूपाराम मेघवाल के रूप में हुई है। मामला देशनोक रेलवे फाटक से थोड़ा आगे का है। देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि घटना सुबह सवा नौ बजे हुई। जब रूपाराम पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर देशनोक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामला जीआरपी पुलिस के अंतर्गत होने की वजह से जांच जीआरपी पुलिस कर रही है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM