03 January 2022 06:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अंबेडकर सर्किल के पास हुई फायरिंग व तलवारबाजी में एक युवक के घायल होने की ख़बर आ रही है। घायल को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है। घायल का नाम तेजकरण गहलोत बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक उसके पैर पर गोली लगी है, वहीं सिर पर गंभीर चोटें हैं। मौके पर कोटगेट पुलिस पहुंच चुकी है।
मामला सोहनकोठी के बाहर स्थित दुकान के किराए व खाली करवाने से जुड़ा बताते हैं। कुछ दिनों पहले भी इसी बात को लेकर यहां झगड़ा हुआ था। जिसमें पुलिस ने गिरफ्तारी की थी। जेल भी भेजा था।
RELATED ARTICLES
09 January 2022 11:15 AM