13 November 2023 11:55 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम पुरानी गिन्नाणी निवासी 24 वर्षीय कपिल भाटी पुत्र पूरणमल भाटी बताया जा रहा है। सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के अनुसार वारदात अल सुबह चार बजे की है। कपिल के घर की गली में ही घनश्याम भाटी व उसके साथी ने कपिल पर गाड़ी चढ़ा दी। थानाधिकारी हत्या के इरादे से गाड़ी चढ़ाई गई है। मृतक कपिल व आरोपी घनश्याम का घर आगे पीछे ही है, दोनों रिश्तेदार हैं। आरोपी थार गाड़ी में थे। कपिल व उसके साथी दीपक भाटी पर बैक करके गाड़ी चढ़ाई गई।
दीपक घायल हैं। वहीं कपिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। थानाधिकारी ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चली आ रही थी।
RELATED ARTICLES
24 October 2020 03:50 PM