24 April 2020 02:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पत्रकार अर्नब द्वारा सोनिया गांधी पर टिप्पणी के बाद अब सोनिया गांधी के पक्ष में कांग्रेसियों द्वारा लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। लेकिन ट्वीटर पर यूथ कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट से किये एक पोस्ट ने काम उल्टा कर दिया है। यूथ कांग्रेस ने ट्वीटर पर सोनिया गांधी के फोटो के साथ एक बैनर लगाया है जिसमें लिखा है मां तुझे सलाम। इसी को लेकर अब ट्रोलिंग शुरू हो गई है। एक शख़्स ने लिखा है 'धन्यवाद, तुम लोगों ने हमारे द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों को प्रमाणित कर दिया है'। वहीं किसी ने लिखा है कि हमारी माता तो भारत माता है। इस तरह के अलग अलग जवाबों के साथ अब कांग्रेस ट्रोल होने लगी है। देखें फोटो-


RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
21 January 2026 11:26 AM