20 August 2022 12:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ गजनेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल रामकुमार भादू के इनपुट पर थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में बीती रात गजनेर रोड़ पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ट्रक रुकवाकर तलाशी ली तो वह अवैध शराब से भरा मिला। ट्रक ड्राईवर को गिरफ्तार करते हुए शराब मय ट्रक को जब्त किया गया। आरोपी ट्रक ड्राईवर की पहचान बाड़मेर निवासी चूनाराम जाट के रूप में हुई है। ट्रक में आठ सौ पेटी अवैध शराब मिली। शराब तीन चार अलग अलग ब्रांड की है। ये शराब पंजाब से गुजरात जानी थी। पकड़ी गई शराब का बाजार मूल्य करीब 90 लाख रूपए बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह शराब सांचोर निवासी राम सिंह शर्मा की है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि रामकुमार भादू अवैध शराब की मुखबिरी का स्पेशलिस्ट है। रामकुमार ने पूर्व में नाल व गजनेर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले अवैध शराब के कई कंटेनर पकड़वाए हैं। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
08 January 2021 04:06 PM