09 October 2020 05:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर सलमान भुट्टा को अब नयाशहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोटगेट थाने में दर्ज फायरिंग प्रकरण में हाल ही में जेसी हुए भुट्टा को प्रॉडक्शन वारंट पर बीछवाल जेल से लाया गया है। नयाशहर थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि भुट्टा 307 के एक प्रकरण में नामजद है। उससे इसी प्रकरण के बारे में पूछताछ की जाएगी।
इसके बाद पुनः जेल भेज दिया जाएगा। बता दें कि भुट्टा के खिलाफ बीकानेर के थानों में 38 मुकदमें दर्ज है। कोटगेट थाने में दर्ज एक फायरिंग प्रकरण के बाद परिवादी के घर फायरिंग व सब इंस्पेक्टर को धमकाने के मामले में सलमान चर्चा में आया। जिसके बाद कोटगेट पुलिस ने सलमान भुट्टा सहित तीन अन्य को दबोचा था।
RELATED ARTICLES
08 February 2023 07:23 PM