04 March 2026 11:22 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बुधवार अल-सुबह ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। जहां घड़सीसर अंडरपास के ऊपर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आ गया। अनुमान है कि घटना बुधवार अल-सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई। इस समय एक व्यक्ति बीकानेर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।
पुलिस को सूचना सुबह 7 बजे के आसपास मिली। मौके पर मृतक का केवल धड़ ही मिला। गर्दन से ऊपर का हिस्सा खोपड़ी सहित गायब था। आसपास तलाश की गई लेकिन खोपड़ी नहीं मिली। पैर के पंजे के अंग भी क्षत विक्षत थे।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। हालांकि यह मामला आत्महत्या का है या दुर्घटना का, यह भी स्पष्ट नहीं है। दूसरी तरफ खोपड़ी गायब होने को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। आशंका है कि गर्दन से ऊपर का हिस्सा ट्रेन के नीचे आ गया हो, इस वजह से मौके पर खोपड़ी नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
14 August 2020 08:25 PM