27 May 2020 11:49 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक दूजे से प्रेम करने वाले किशोर व बालिका फांसी के फंदे से झूले मिले। मामला सेरूणा थाना क्षेत्र के बापेऊ गांव है। जहां रोही में लगी खेजड़ी से दोनों फांसी झूले हुए मिले। थानाधिकारी गुलाम नबी से मिली जानकारी के अनुसार किशोर की उम्र 18 साल थी, वहीं बालिका की उम्र 15 साल की थी। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव दोनों के परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार दोनों ही स्कूल नहीं जाते थे। वहीं आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही यह जांच का विषय है। लेकिन अनुमान है कि दोनों के परिजनों को प्रेम प्रसंग का पता चल गया होगा, इसके बाद दोनों ने जान दे दी हो। वहीं हत्या की आशंकाएं भी व्यक्त की जा रही है।
RELATED ARTICLES
26 September 2026 11:39 PM
06 April 2021 02:33 PM