16 January 2021 10:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पापड़ व्यवसायी द्वारा सरकार से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी कालू निवासी ओंकारमल राठी के खिलाफ जामसर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि आरोपी ने रानी बाज़ार चौपड़ा कटला स्थित राजस्थान वित्त निगम से पापड़ की फैक्ट्री लगाने हेतु बीस लाख का लोन लिया था। लोन राशि से मशीनें खरीदी गई। लेकिन आरोपी ने समय निकल जाने पर भी लोन नहीं चुकाया। वहीं जब वित्त निगम ने खारा स्थित श्याम फूड इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री संभाली तो वहां से मशीनें भी गायब थीं। वित्त निगम के उप प्रबंधक सुरेश कुमार मेघवाल के अनुसार आरोपी की फैक्ट्री कब्जे में ली गई है।
पुलिस ने धारा 420 व 406 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई ग्यारसी लाल को दी गई है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
09 March 2020 05:09 PM