05 October 2023 02:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।(पत्रकार रोशन बाफना की विशेष रिपोर्ट) बीकानेर में स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट्स का जाल फैलता ही जा रहा है। हालात यह है कि बीकानेर के मुख्य बाजारों से लेकर चारों तरफ स्पा सेंटर खुल चुके हैं। अब तक इस गंदगी से बचे रहें गंगाशहर जैसे इलाके में भी स्पा खुल चुका है। सूत्रों से पक्की ख़बर है कि इस स्पा में भी जिस्मफरोशी करवाकर बड़ा माल छापने की तैयारी है। पड़ताल में सामने आया है कि जयपुर रोड़ इस गंदगी का बड़ा ठिकाना बना हुआ है। यहां जगह जगह स्पा सेंटर हैं और इन स्पा सेंटरों में अंदरखाने जिस्मफरोशी का गंदा धंधा होता है। इसी तरह हीरालाल मॉल, व्यास कॉलोनी, लालगढ़, रेलवे स्टेडियम के आसपास सहित अनेकों इलाकों के स्पा सेंटर जिस्मफरोशी का धंधा करवा रहे हैं। वहीं कुछ बड़े रिसॉर्ट व होटल भी इससे अछूते नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो बीकानेर में भारतीय सेक्स वर्कर्स से लेकर विदेशी सेक्स वर्कर्स तक सब उपलब्ध है।
जिस्मफरोशी के इस खेल को बंद करवाने में सिस्टम की कोई ख़ास रूचि नहीं दिखती, उनके के पास बहानों का सिस्टम है। इसी वजह से स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले माफियाओं को बढ़ावा मिल रहा है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन स्पा में नाबालिग लड़के खुद का जीवन खराब कर रहे हैं। 15 साल के लड़के भी स्पा जाते हैं, जहां उन्हें इस दलदल में फंसा दिया जाता है। अब सवाल यह है कि शहर के कच्चे-बच्चों को इन स्पा सेंटरों की जानकारी है तो मजबूत मुखबिर तंत्र वाली पुलिस से यह बात छुपी हुई कैसे है?
कहीं ना कहीं समाज की चुप्पी भी शहर में फ़ैल रही इस गंदगी का कारण है। अगर समाज भी ऐसे स्पा सेंटरों के खिलाफ खड़ा हो जाए तो इन पर ताला लगते देर ना लगेगी। स्पा की आड़ में चल रहे इस अनैतिक खेल की जड़ें गहरी हैं। हम फिर परतें खोलेंगे, फिर आवाज़ उठाएंगे, देखते हैं आप कितने जागरुक होते हैं।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
25 April 2020 02:30 PM